Wednesday, July 26, 2006

फालुन डाफा

हम एशियाई (विशेष रूप से दक्षिण एशियाई) लोगों के लिये अमेरिका में हर शहर में उपलब्ध चीनी बाजार (चाइना मार्केट या चाइना टाउन) बहुत बडी राहत है। बहुत सी भारतीय सब्जियां और सामान यहां मिल जाता है। पिछले सप्ताहांत पर चीनी बाजार से खरीददारी करते वक्त मैने कुछ लोगों को कुछ परचे बांटते हुए देखा और उत्सुकतावश वह परचा ले लिया। वह परचा था फालुन डाफा के बारे में और चीनी सरकार द्वारा इस पर लगाये गये प्रतिबंध के विरोध में।

योग से मिलता जुलता फालुन डाफा बुद्ध धर्मावलंबियों द्वारा माना जाने वाला मन और तन की शुद्धि के लिये किया जाने वाला प्रयोग है। शाब्दिक तौर पर इसका अर्थ है "Great Law of the Wheel of Law" चक्र का महान नियम। यह पांच मानसिक व शारीरिक कसरतों को करने की ओर संकेत करता है, जिसमें से चार बैठकर तथा एक खडे होकर की जाती हैं। इसका प्रादुर्भाव ली होंगझी नामक महाशय ने १९९२ में चीन में किया, जब उनकी पुस्तक "Zhuan Falun" झुआन फालुन बाजार में आई। इसके बारे में और जानकारी
यहां
यहां
या यहां
प्राप्त की जा सकती है। पर सबसे आश्चर्यजनक बात है फालुन डाफा पर चीनी सरकार का १९९९ में लगाया गया प्रतिबंध, जो आज भी जारी है। कहा जाता है कि प्रतिबंध के समय १९९९ में पूरे विश्व भर में ७ करोड (मुख्यतः चीनी) लोग इसका पालन करते थे। पूरे विश्व में बहुत से चीनी इस पर लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग कर रहे हैं। जियांग जेमिन सरकार का अलोकप्रिय तरीके से इसे दबाना मानवाधिकार का उल्लंघन माना जा रहा है।

0 Comments:

Post a Comment

<< Home